Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से हमला

पुरानी रंजिश में धारदार हथियारों से हमला

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। थाना टीपीनगर क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित वाल्मीकि बस्ती में पुरानी रंजिश पर दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज वाल्मीकि समाज के लोगों ने एसएसपी कार्यालय पर धरना देते हुए ज्ञापन सौंपा।

 

 

मिथलेश देवी पत्नी सतपाल ने बताया कि 22 अप्रैल को सचिन पुत्र ब्रजपाल निवासी मोहकपुर बाल्मिकि बस्ती ने उसकी पुत्री के अपहरण की कोशिश की थी। जिसकी शिकायत उसने सचिन के घर जाकर की थी। जिस पर सचिन ने अपने साथियों सुमित, राहुल व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत तभी एसएसपी आॅफिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। लेकिन सचिन आदि पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

उसी रंजिश में आज शुक्रवार को फिर सुबह सचिन, सुमित, व राहुल पुत्रगण ब्रजपाल तथा जोगिन्द्र पुत्र रमेश अपने हाथों में चाकू छुरी व धारधार हथियार लेकर उनके घर में घुस आए।

इन लोगों ने आते ही गाल गलौज करते हुए हमला कर दिया। जिसमें वह और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आवाज सुनकर बचाने आए सतपाल पुत्र मामचन्द से भी इन लोगों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले की टीपीनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने उसकी भाभी शीला का मेडिकल भी कराया। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करते हुए सचिन का शांति भंग में चालान कर दिया।

महिला ने आशंका जताई कि पुलिस की सांठगांठ से आरोपी भविष्य में उसकी भतीजी के साथ फिर से कोई घटना कर सकते हैं। एसएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts