spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, December 26, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWorld Newsईरान के जल रियेक्टर पर हमला, साइबर अटैक भी

ईरान के जल रियेक्टर पर हमला, साइबर अटैक भी

-

एजेंसी, तेहरान। ईरान पर इजरायली हमलों में कम से कम 639 लोग मारे गए हैं और 1,329 अन्य घायल हुए हैं। वाशिंगटन स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स ने ये आंकड़े जारी किए हैं। मारे गए लोगों में 263 नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं। हालांकि ईरान की ओर से अभी तक मृतकों के इन आंकड़ों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था।

अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है। इस बीच यहां यह भी बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इजरायल से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला ना करने का आग्रह किया है। ऐसा बताया जाता है कि एजेंसी के निरीक्षकों ने 14 मई को आखिरी बार अराक का दौरा किया था।

इजरायल की आर्मी जंग के दौरान ईरान में ताबड़तोड़ हमले कर रही है। सेना की जंग के साथ-साथ इजरायल अन्य मोर्चों पर भी ईरान को धूल चटा रहा है। इजरायल ने ईरान पर बड़ा साइबर अटैक किया है। साइबर अटैक करते हुए इजरायल ने ईरानी न्यूज चैनल को ही हैक कर लिया। न्यूज चैनल हैक करने के बाद उसमें ईरानी महिलाओं के बाल काटते हुए वीडियो चलाए गए। हालांकि, ईरानी ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन का कहना है कि उसने इजरायल के इस साइबर अटैक को नाकाम कर दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts