Homepolitics newsपवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस

पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस

-

– सीएम हिमंता की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट के लगाए थे आरोप।

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम उनके दिल्ली के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके आवास पर पहुंची है। पवन खेड़ा के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित डी-12 आवास पर असम पुलिस की 4 लोगों की टीम पहुंची है। उनके साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी है। जानकारी के मुताबिक असम पुलिस ने निजामुद्दीन थाने से संपर्क किया था। निजामुद्दीन थाने के पुलिसकर्मी पवन खेड़ा का एड्रेस दिखाने के लिए असम पुलिस को अपने साथ लेकर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक पवन खेड़ा अपने घर में नहीं हैं। वे दिल्ली से बाहर किसी अन्य स्टेट की यात्रा पर हैं।

 

Assam police reached Pawan Khera's house

 

असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा और उनकी पत्नी रिनिकी ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ ऋकफ दर्ज करवाई थी और कहा था कि जो विदेशी पासपोर्ट दिखाये जा रहे हैं, वे सब नकली हैं। सीएम हिमंता ने यह भी कहा कि इस आरोप के पीछे पाकिस्तानी लिंक है।

विदेशी पासपोर्ट रखने के आरोप

दरअसल, पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिमंता विश्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा पर विदेशी पासपोर्ट और बिजनेस को लेकर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि रिनिकी के पास तीन देशों के एक्टिव पासपोर्ट हैं। उनका विदेशों में इन्वेस्टमेंट है और कई संपत्तियां हैं।

पवन खेड़ा के इन आरोपों के बाद रिनिकी भुइयां शर्मा ने कहा कि सभी आरोप पूरी तरह से झूठे हैं। मैंने अपने जीवन में ऐसा झूठ कभी नहीं सुना। उन्होंने कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फोटोशॉप का इस्तेमाल करके किया गया है।

बता दें कि हिमंत विश्व शर्मा ने आरोप लगाया था कि चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए उग्रवादी समूहों से संपर्क करने की कोशिश करने के आरोप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ तीन से चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पवन खेड़ा ने कहा था कि चुनाव परिणाम घोषित होने के कुछ ही हफ्तों के भीतर मुख्यमंत्री को उनके कथित भ्रष्टाचार के कारण जेल में डाल दिया जाएगा।

हिमंत विश्व शर्मा ने पत्रकारों को बताया असम में चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए कुछ उग्रवादी संगठनों से संपर्क करने की कोशिश करने के आरोप में पवन खेड़ा के खिलाफ पहले से ही तीन .चार मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा इसलिए, चुनाव के बाद पता चलेगा कि जेल कौन जाएगा। मुझे लगता है कि पवन खेड़ा का आखिरी संबोधन असम की जेल में होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts