spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, January 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSports NewsAsian Games: निशानेबाजी टीम ने जीता एक स्वर्ण और एक रजत

Asian Games: निशानेबाजी टीम ने जीता एक स्वर्ण और एक रजत

-


हांगझोउ | 19वें एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों में शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीत लिया।

 

दरअसल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बता दें, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, स्वप्निल और अखिल की तिकड़ी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल 3 पॉजिशन पुरुष टीम स्पर्धा में 1769 का स्कोर कर स्वर्ण पदक जीत लिया। वहीं चीन के लिंशू, हाओ और जिया मिंग की जोड़ी को रजत तथा कोरिया खिलाड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

 

वहीं महिला वर्ग के एक अन्य मुकाबले में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने रजत पदक जीता। भारतीय खिलाड़ी ईशा सिंह,पलक और दिव्या की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1731 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान हासिल किया। वहीं चीन की रैंक्सिंग, ली और नान की जोड़ी ने पहले स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीता।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts