spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, January 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homemausamहवा की रफ्तार थमते ही बढ़ने लगा पारे का ग्राफ

हवा की रफ्तार थमते ही बढ़ने लगा पारे का ग्राफ

-

– फिर बदलने लगा मौसम, शनिवार को हुआ गर्मी का अहसास।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। वेस्ट यूपी में शनिवार को मौसम साफ हो गया। दिन के समय तेज धूप से लोगों को गर्मी का भी अहसास होने लगा। अब करीब एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश हिस्सों में अब मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। रात का तापमान अब सामान्य से ऊपर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को जहां मेरठ में दिन-रात का तापमान क्रमश: 24.8 एवं 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, तो शनिवार को यह क्रमश: 26.0 और 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। सर्द हवाओं के नहीं होने से दिन के तापमान में अब बढ़ोतरी के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मेरठ में अगले दो दिन तक मौसम गर्म रहने के आसार हैं। तापमान में दो से लेकर चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वेस्ट यूपी में पांच दिन तक मौसम के शुष्क बना रहने की संभावना है।शुक्रवार के बाद शनिवार को भी हवा की रफ्तार तेज रही।

राजकीय मौसम विभाग कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार सुबह को 10 और शाम को 12 किमी प्रति घंटा रही। वहीं, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में अभी बदलाव आएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts