Saturday, April 19, 2025
HomeDelhi NewsDelhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल का गठबंधन पर बड़ा बयान, दिल्ली...

Delhi Assembly Election 2025: अरविंद केजरीवाल का गठबंधन पर बड़ा बयान, दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी

  • दिल्ली में कांग्रेस और आप का कोई गठबंधन नहीं होगा: केजरीवाल

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी( AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि AAP दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन पर अटकलें लगाई जा रहीं थी। वहीं अब इन अटकलों पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन खबरों का आम आदमी पार्टी ने खंडन कर दिया है। आप ने कहा है कि दिल्ली में कांग्रेस और आप का कोई गठबंधन नहीं होगा।

 

 

AAP के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली में अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन की संभावना नहीं है।”

वहीं, आप सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस संग अलायंस पर कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबर पूरी तरह से निराधार हैं। किसी प्रकार का कोई गठबंधन का सवाल नहीं ही नहीं है। हम अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी चौथी बार दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

AAP-congress गठबंधन की लग रहीं थी अटकलें: बता दें, कि मंगलवार (10 दिसंबर) को आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की सुगबुगाहट शुरू हुई थी। सूत्रों के हवाले से ये खबर सामने आई थी कि दिल्ली कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन करना चाहते हैं। इसके बाद आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के नेता पहुंचे शरद पवार के घर पहुंचे। जिसके बाद ये कयास लगने और तेज हो गए कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन हो सकता है।

पहले भी इनकार कर चुके हैं केजरीवाल: हालांकि, इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं. लेकिन एक बार फिर दोनों दलों के बीच गठबंधन की खबरों ने तूल पकड़ा। वहीं, अब अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ अलायंस की किसी भी संभावना को खारिज कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments