HomeDelhi Newsमेरी गिरफ्तारी से क्या मिला भाजपा को: अरविंद केजरीवाल

मेरी गिरफ्तारी से क्या मिला भाजपा को: अरविंद केजरीवाल

-


नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा को लेकर हमलावर है। इसी कड़ी में आज उन्होंने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक से मिला। मैंने पूछा मेरी गिरफ्तारी से उन्हें क्या हासिल हुआ? उन्होंने जो कहा उससे मैं स्तब्ध रह गया।

केजरीवाल के मताबिक भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार पटरी से उतर गई है, दिल्ली ठप हो गई है। उनका जवाब दुखद था। मुझे चौंका दिया। केजरीवाल ने आगे सवाल करते हुए कहा कि क्या उनका इरादा मुझे गिरफ्तार करके दिल्ली सरकार को पटरी से उतारने का था? ।

मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि वे चिंता न करें, मैं अब यहां हूं मुद्दे सुलझाए जाएंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जब मैं जेल में था तब भी एक्शन मोड में था। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सड़क की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में पहुंचे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts