Homeउत्तर प्रदेशMeerutएंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को दबोचा

एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते हुए लेखपाल को दबोचा

-

  • पांच हजार रुपये रिश्वत लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार।
  • जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए मांग रहा था पैसे,

शारदा रिपोर्टर मेरठ। एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार दोपहर तहसील परिसर में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए लेखपाल को दबोच लिया। वह आय व जाति प्रमाण पत्र आवेदन पर रिपोर्ट लगाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

तहसील क्षेत्र के गांव नासरपुर निवासी आसाराम ने करीब पखवाड़ा पूर्व आए हुए जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील पोर्टल पर आवेदन किया था। जबकि लेखपाल लोकेश शर्मा उक्त आवेदन पर रिपोर्ट नहीं लग रहा था और उसे परेशान कर रहा था। लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के लिए दस रुपए की मांग की।

आखिर पांच हजार रुपए में बात तय हो गई। पीड़ित ने उक्त मामले की शिकायत उच्चाधिकारी से की। शुक्रवार दोपहर पीड़ित ने लेखपाल लोकेश को भूलेख कक्ष के सामने उक्त रकम दी तो इसी बीच पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने उसे दबोच लिया और थाने ले गए। जहां टीम लिखा पढ़ी में लगी हुई है। लेखपाल की गाड़ी को भी थाने ले आए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts