नई दिल्ली। भारतीय थल सेना मिलिट्री पुलिस के तहत महिला अग्निवीर भर्ती का एलान किया गया है। जो भी महिला अभ्यर्थी इंडियन आर्मी में शामिल होने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह बेहतरीन मौका है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और नोटिफिकेशन के मुताबिक महिला अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट 1 अप्रैल 2026 निर्धारित है।

महिला अग्निवीर के लिए पात्रता
अभ्यर्थी ने 10वीं कक्षा कम से कम 45% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और हर विषय में 33% अंक प्राप्त किये हों। इंडियन गोरखा के उम्मीदवारों के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त होगा।
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 17.5 से कम और अधिकतम आयु 22 वर्ष के बीच से ज्यादा न हो अर्थात जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ हो।
इस भर्ती के लिए अविवाहित महिला उम्मीदवार के साथ ही डिफेंस पर्सनल की विधवाएं आवेदन कर सकती हैं।
कैसे करें अप्लाई
अग्निवीर महिला भर्ती फॉर्म 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
होम पेज पर पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
पंजीकरण के बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में निर्धारित फीस जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
भविष्य के सन्दर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में आवेदन पत्र भरने के साथ सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा। एप्लीकेशन फीस आॅनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है।
1700 महिला सैनिकों की फोर्स होगी तैयार 1700 महिला सैनिकों की फोर्स तैयार करना है। महिला अग्निवीर पदों पर चयनित होने वाली उम्मीदवारों को पहले वर्ष 30 हजार, दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36.5 हजार और चौथे साल 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा और साथ ही 48 लाख का बीमा मिलेगा। चार साल पूरे होने के बाद लगभग 10.04 लाख रुपये का एकमुश्त सेवा निधि पैकेज प्रदान किया जायेगा। प्रदर्शन और जरूरत के अनुसार 25% तक स्थायी नियुक्ति भी मिल सकती है।

