HomeAccident Newsईंट से लदा अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसा, टक्कर इतनी जोरदार थी...

ईंट से लदा अनियंत्रित ट्रक दुकानों में घुसा, टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं

-

  • घटना के चलते नहीं हुई कोई जनहानि, दो दुकानें क्षतिग्रस्त हुई।

सहारनपुर। सिटी कोतवाली क्षेत्र के बेहट अड्डा में देर रात एक ईंट से लदा ट्रक दुकानों में जा घुसा। हादसे में दो दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इनमें से एक जूते-चप्पलों की दुकान थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, ट्रक तेज गति से आ रहा था। मोड़ पर चालक वाहन का नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों दुकानें मलबे में तब्दील हो गईं। धमाके की आवाज से आसपास के लोग जाग गए।

रात का समय होने के कारण दुकानें बंद थीं। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts