HomeAccident Newsखुले नाले में डूबकर मासूम बच्ची की हुई मौत

खुले नाले में डूबकर मासूम बच्ची की हुई मौत

-

पुलिस-नगर पालिका ने ढाई घंटे रेस्क्यू चलाया, बेटी को कंधे से लगाकर पिता रोया


संभल। घर से बाहर खेलने गई दो साल की मासूम बच्ची की नाली में गिरकर मौत हो गई। पिता मजदूरी से घर लौटा तो पत्नी ने बेटी के लापता होने की जानकारी दी, बुधवार की जाती 10 बजे तक पहले परिवार के लोग खुद तलाश करते रहे। जब कोई सफलता नहीं मिली तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि 2:30 बजे बच्ची को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।

पूरा घटनाक्रम संभल के जिला मुख्यालय बहजोई से 24 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मौहल्ला चौधरी सराय का है। मृतक 2 साल की मासूम बच्चे की पहचान अलमाजिया पुत्री शहजाद निवासी तकिये वाली मस्जिद चौधरी सराय के रूप में हुई है।

पिता ने संभल कोतवाली पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह बुधवार की सुबह 08 बजे मजदूरी के लिए घर से निकल गया था, दोपहर 2:30 बजे घर पहुंचा तो पत्नी गुलशिफा ने बताया कि बच्ची बाहर खेलने के लिए गई है। शाम 04 बजे के बाद भी घर नहीं आई तो चिंता होने लगी और उसे आवाज लगाते हुए मोहल्ले में पुकारना शुरू किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर चिंता होने लगी।

कुछ लोगों के साथ मिलकर पिता सहित अन्य परिजनों ने बच्ची को आसपास के इलाके में तलाशना शुरू कर दिया, रात के 10 बजे गए और बच्ची का कुछ भी पता नहीं चला। बच्ची के लापता होने की सूचना संभल कोतवाली पुलिस को रात्रि 11:45 बजे मिली, सीओ कुलदीप कुमार एवं इंस्पेक्टर मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ बच्ची के घर पहुंचे।

मृतअवस्था में बच्ची को बाहर निकलते पिता ने उसे अपनी गोदी में ले लिया। मासूम बच्ची को अपने कंधे से चिपकाकर रोते हुए घर लेकर चला गया। हालांकि पुलिस सहित काफी लोगों ने शांत करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची की मौत से वह टूट चुका था।
इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि नाले के निकट खेलने के दौरान प्रथम दृष्टयता घटना सामने आई है, घर से 10 कदम की दूरी पर यह घटना हुई है।

जानकारी करने के बाद पुलिस को पता चला की बच्ची को लोगों ने घर से 10 कदम दूर नाले के पास खेलते हुए देखा था। पुलिस ने नाले में भी बच्ची को तलाश करना शुरू किया, पुलिस की ओर से एक ईंट नाले में फेंकी गई जो डूबने की बजाय ऊपर पड़ी रह गई। नगर पालिका की टीम को बुलाया गया, चेक करने में पता चला की नाल 5 से 6 फीट गहरा है और ढाई से तीन फीट तक कूड़ा भरा हुआ है। मासूम बच्ची नाले पानी में गिरने के बाद पुलिया के नीचे जाकर फंस गई, पानी में दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts