HomeCRIME NEWSमेरठ में हुई एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े कर...

मेरठ में हुई एक घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े कर दिए सवाल ! ठगी गई गोरखपुर की युवती की नहीं हुई सुनवाई, पढ़िए खबर क्या हैं मामला

-

  • ठगी गई गोरखपुर की युवती की नहीं हुई सुनवाई

  • दो महीने तक होटल मालिक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म का प्रयास

  • पुलिस के अनुसार हो गया फैसला


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गोरखपुर की एक युवती के साथ मेरठ में हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाली युवती को सोशल मीडिया पर दोस्ती के जरिए मेरठ बुलाया गया। मेरठ की एक युवती ने खुद को बाइपास स्थित होटल की रिसेप्शनिस्ट बताते हुए पीड़िता को नौकरी का प्रस्ताव दिया। होटल में पहुंचने पर युवती को दो महीने तक बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान होटल संचालक ने कई बार दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर मारपीट की।

आरोप है कि होटल संचालक ने पीड़िता के तीन लाख रुपये और सामान भी छीन लिया। होटल में आए एक ग्राहक से दो हजार रुपये लेकर युवती वहां से भागने में सफल रही। परतापुर थाने पहुंचकर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने शिकायत की तहरीर तो ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। तीन दिन तक थाने के चक्कर काटने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। विरोध करने पर महिला कांस्टेबल ने पीड़िता को थप्पड़ मारकर भगा दिया।

मुख्यमंत्री से शिकायत की बात सामने आने पर पुलिस हरकत में आई। होटल संचालक और रिसेप्शनिस्ट को थाने बुलाया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के अनुसार दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इंस्पेक्टर ने पहले ऐसी कोई तहरीर न मिलने की बात कही, लेकिन बाद में समझौते की पुष्टि की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts