Homeउत्तर प्रदेशMeerutकरंट लगने से 8 साल के बच्चे की सांसें रुकी ...तो शिवभक्त...

करंट लगने से 8 साल के बच्चे की सांसें रुकी …तो शिवभक्त ने तुरंत बच्चे की छाती दबाई, लौट आई सांसें

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। सरधना में एनएच-58 स्थित गांव दशरथपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 8 वर्षीय माधवन शर्मा को मोबाइल चार्जिंग के दौरान करंट लग गया। घटना के समय एक शिवभक्त ने बच्चे को मोबाइल चार्ज करने के लिए कहा था। करंट लगने के बाद माधवन की सांसें रुक गईं। मौके पर मौजूद शिवभक्त ने तुरंत बच्चे की छाती दबाकर सीपीआर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद बच्चे में सांसें लौटीं। लोगों ने पहले उसे मृत समझ लिया था। बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी जांच की और फिलहाल स्थिति सामान्य बताई।

हालांकि, अभी भी कुछ दिक्कतें बनी हुई हैं। माधवन के दादा जिले शर्मा ने बताया कि वह होमगार्ड से सेवानिवृत्त हैं और उनका बेटा रेलवे में लोको पायलट है। चाचा अंकुर शर्मा ने बताया कि 12 साल की मन्नत के बाद माधवन का जन्म हुआ था। जिसके लिए वह कावड भी लेकर आए हैं,

माधवन ने कहा कि भोलेनाथ ने उसे दूसरा जीवन दिया है। करंट लगने से उसकी मृत्यु जैसी स्थिति हो गई थी। अब वह अपना पूरा जीवन शिवभक्ति में बिताएगा। घटना के बाद से वह भोले बाबा की सेवा में लगा हुआ है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts