HomeAccident NewsAligarh accident: तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिड़ंत, हादसे में कार...

Aligarh accident: तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिड़ंत, हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत

-

अलीगढ़ में NH-34 पर कार-टैंकर में भीषण भिड़ंत।

कार में लगी आग से 5 की मौत।

Aligarh accident: यूपी के अलीगढ़ में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। नेशनल हाईवे-34 पर गोपी पुल के पास तेज रफ्तार कार और टैंकर की भिड़ंत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक महिला और एक बच्चा भी शामिल हैं। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर तोड़ते हुए सामने से आ रहे टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। कार के भीतर फंसे लोग बाहर निकल ही नहीं पाए और जिंदा जल गए।

घटना की जानकारी मिलते ही अकराबाद थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और शवों को कार से बाहर निकाला।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts