spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 3, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutअलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव: परिवर्तन जरूरी का नारा देकर 'परिवर्तन पैनल' कर...

अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब चुनाव: परिवर्तन जरूरी का नारा देकर ‘परिवर्तन पैनल’ कर रहा प्रचार

-

  • अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के चुनाव को लेकर सरगर्मी हुई तेज, सुबह और रात को हो रहा प्रचार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के चुनाव को लेकर गुरुवार को दोनों ही पैनलों के सदस्यों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जिसके बाद 14 सितंबर को होने वाले चुनाव के लिए दोनों ही पैनल के सदस्य लगातार जनसंपर्क करके अपने अपने पैनल के लिए आशीर्वाद कू रूप से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी को लेकर मंगलवार को परिवर्तन पैनल के सदस्यों ने प्रेसवार्ता की। इस दौरान उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे जेपी अग्रवाल ने बताया कि, नियम यह है कि, हर दो साल में अलेक्जेंडर क्लब का चुनाव किया जाना चाहिए। लेकिन पिछले छ: साल से चुनाव नहीं होना यह बता रहा है कि, कहीं ना कहीं कोई गड़बड़ी चल रही है। बता दें कि, चुनाव में दो पैनल मैदान में हैं।

पहला पैनल परिवर्तन लाने की बात कहकर मैदान में उतारा है। जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए जेपी अग्रवाल, सचिव पद के लिए संजय कुमार और कोषाध्यक्ष पद के लिए राहुल दास चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, दूसरे पैनल से उपाध्यक्ष पद पर शुभेंद्र मित्तल, सचिव पद पर अंकुर जग्गी और कोषाध्यक्ष पद पर अजय अग्रवाल प्रत्याशी हैं।

दरअसल, मतदान 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मतदान के लिए सदस्यों को पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। चुनाव अधिकारी आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पहचान पत्र की मांग कर सकते हैं।

चुनाव अधिकारियों ने बताया कि, कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने के कारण अब 1367 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चार सितंबर को नामांकन होगा। इसके बाद 14 सितंबर को चुनाव होगा। उधर, राकेश जैन और जेपी अग्रवाल पैनल की ओर से चुनाव की तैयारी तेज कर दी गई है। नई कार्यकारिणी का चुनाव 1367 सदस्यों के मतदान से होगा। चुनाव अधिकारी एसपी देशवाल और विपिन सोढ़ी ने सभी 1367 सदस्यों की सूची को फाइनल कर दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts