spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशLucknowसीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

सीएम योगी के विदेश दौरे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

-

– जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा।

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को विदेश दौरे पर जा रहे हैं। सिंगापुर-जापान यात्रा के दौरान सीएम योगी अरबों डॉलर के निवेश की तलाश करेंगे। विदेश में सीएम योगी यूपी को भारत के अगले औद्योगिक पावरहाउस बनाने के रूप में पेश करेंगे। सीएम योगी के विदेश दौरे पर यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है।

 

Akhilesh Yadav

 

अखिलेश ने एक्स हैंडल पर शेयर किए गए एक पोस्ट में सीएम योगी को जापान के क्योटो शहर जाने की सलाह दी है। एक्स हैंडल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी का नाम लिखे बगैर कहा, ‘जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी चले जाइएगा, जिससे ये पता चल सके कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन पाया या उसकी विरासत कैसे बिगड़ी। जापान से विरासतों को बचाने और शहरों को आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा।

वैसे अब चला-चली की बेला में अपने अंतिम वर्ष में कौन सा तो ये जापान का अध्ययन कर लेंगे और क्या ही योजना बना पाएंगे। ये मुख्यमंत्री जी का ‘मनसुख-पर्यटन’ है, अगर वो स्वीकार कर लें, तो जाते-जाते कम-से-कम एक सच बोलने के लिए उन्हें लोग याद रखेंगे। ‘वनस्पति के विशेष अध्ययन’ का व्यक्तिगत लाभ ही उठाएंगे या अपने करीबियों से भी साझा करेंगे। बता दें कि सीएम योगी 22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं। वह मैग्लेव ट्रेन में भी सफर करेंगे।

सीएम योगी 600 किमी रफ्तार वाली मैग्लेव में सफर करेंगे। जापान की भविष्य की रेल तकनीक से भी वो रूबरू होंगे। मुख्यमंत्री पटरी से ऊपर हवा में तैरकर चलने वाली ट्रेन का अनुभव लेंगे। इसके अलावा सीएम योगी जापान व सिंगापुर में निवेश के लिए कई प्रस्ताव पेश करेंगे। सूत्रों ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के पास जापान सिटी और सिंगापुर सिटी बनाने की योजना भी सीएम योगी पेश करेंगे। प्रस्तावों में ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 5ए और सेक्टर 7 में जापानी और सिंगापुर के औद्योगिक शहरों के विकास के लिए 500 एकड़ भूमि आवंटित करना शामिल है। यह दौरा उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार पर भी फोकस रहेगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts