spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsआगरा: पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस छापा

आगरा: पूर्व अपर नगर आयुक्त के घर विजिलेंस छापा

-

– आय से अधिक संपत्ति की चल रही जांच, कई बेशकीमती संपत्तियां मिलीं।

आगरा। गाजियाबाद के तत्कालीन अपर नगर आयुक्त दीपक कृष्ण सिन्हा के आगरा स्थित ठिकानों पर विजिलेंस टीम ने छापा मारा। दीपक कृष्ण सिन्हा आगरा नगर निगम में वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त थे। बुधवार को गाजियाबाद में टीम ने उनके आवास पर कार्रवाई की थी। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है।

 

 

विजिलेंस की जांच में सामने आया कि गोरखपुर, आगरा, गाजियाबाद में कई संपत्तियां बनाईं। चार फ्लैट खरीदे, महंगा इंटीरियर कराया। ब्रांडेड सामान खरीदे, बाथरूम और किचन को सजाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके खातों में भी लाखों का लेनदेन होने की जानकारी जांच में सामने आई है। मामले में विजिलेंस की कार्रवाई जारी है।

दीपक कृष्ण सिन्हा आगरा नगर निगम में वर्ष 2012 से 2017 के दौरान प्रभारी अपर नगर आयुक्त थे। वह मुरादाबाद में भी तैनात रहे। एसपी विजिलेंस आगरा सेक्टर आलोक शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के वीवीआईपी ऐड्रेसेस, राज नगर एक्सटेंशन निवासी दीपक कृष्ण सिन्हा के खिलाफ जनवरी 2022 में खुली जांच के आदेश हुए थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप लगे थे।
मामले की जांच कर जनवरी 2025 में रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसमें पाया गया की जांच के लिए निर्धारित की गई अवधि में तत्कालीन अपर नगर आयुक्त ने 1.46 करोड़ की आय अर्जित की जबकि उन्होंने 3 करोड़ 28 लाख की संपत्ति अर्जित की। इस तरह उन्होंने 1.81 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित की। 124 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

इस पर 5 जुलाई 2025 को विजिलेंस आगरा सेक्टर थाने की निरीक्षक रेखा चौरसिया ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की विवेचना की जा रही है। इसी क्रम में विजिलेंस आगरा सेक्टर की टीम ने बुधवार को तत्कालीन अधिकारी के गाजियाबाद स्थित आवास पर रेड डालने की कार्रवाई की। इसके बाद आगरा में छापा मारा गया है। उनके 804, वीवीआईपी एड्रेसेस, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद स्थित आवास में लाखों रुपये के आधुनिक सुख-सुविधा के ब्रांडेड आइटम, बड़ी एलईडी, सीडी प्लेयर, कई एसी एवं अन्य सामान मिला।

ये है संपत्ति
– पदम बिजनेस पार्क, आगरा में 925 वर्गफीट का फ्लैट, जिसकी कीमत 29.60 लाख थी। वर्तमान कीमत दोगुने से अधिक मानी जा रही है।
– हरीपर्वत स्थित रुबी अपार्टमेंट में 93 वर्गमीटर का फ्लैट, जिसकी कीमत रजिस्ट्री में 6.25 लाख है। वर्तमान में फ्लैट की कीमत भी अधिक आंकी गई है।
– विष्णुपुरी, कानपुर नगर क्षेत्र में 1220 वर्गमीटर फ्लैट, जिसकी कीमत 8.58 लाख रुपये है। वर्तमान में इसकी कीमत भी दो घंटे से अधिक हो सकती है।
– वैभव खंड इंद्रापुरम, गाजियाबाद में 166 वर्गमीटर का फ्लैट, जिसकी कीमत 90.46 लाख रुपये है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts