आगरा। जगनेर कस्बे के बसेड़ी रोड स्थित एक खेत में शनिवार सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद जगनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

थाना अध्यक्ष सुभाष चंद मेणा ने बताया कि उन्हें बसेड़ी रोड के किनारे खेत में शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम को मौके भेजा गया है पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि शव की पहचान हो सके और मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

