– टैंपो से गिरकर मजदूर की मौत, आॅटो पलटने से एक व्यक्ति की जान गई।
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के देवरी रोड पर आॅटो चालक की लापरवाही ने एक मजदूर की जान ले ली। दिव्यांग गीतम सिंह (40) आलू खुदाई का काम करते थे। वह खेत पर जा रहे थे, तभी सैमरी के ताल के पास सामने से आए तेज रफ्तार आॅटो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गीतम सिंह आॅटो से गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

गीतम सिंह के भाई जगन ने बताया कि आॅटो में पहले से सात सवारियां थीं, लेकिन चालक ने गीतम को अपनी सीट पर बैठा लिया था। हादसे के दौरान टक्कर लगते ही गीतम का शरीर आॅटो से बाहर निकल गया और वह सड़क पर गिर पड़े। इस घटना में दो अन्य लोग भी घायल हो गए।
गीतम सिंह के परिवार में पत्नी लक्ष्मी और चार बेटियां हैं। पत्नी भी दिव्यांग हैं और गीतम ही घर के एकमात्र कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
दूसरी घटना रकाबगंज थाना क्षेत्र के बालूगंज में हुई, जहां स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में सवारियों से भरा आॅटो पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आॅटो से जुड़े इन मामलों में शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

