spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, December 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAgra Newsअघोरी साध्वी चंचलनाथ को ताजमहल में नहीं मिला प्रवेश

अघोरी साध्वी चंचलनाथ को ताजमहल में नहीं मिला प्रवेश

-

– डमरू और बर्तन लेकर पहुंची थीं, सुरक्षा का हवाला देकर एएसआई और सीआईएसएफ ने लौटाया।

आगरा। अघोरी साध्वी चंचलनाथ को ताजमहल में एंट्री नहीं मिली। ड्यूटी पर तैनात एएसआई कर्मचारियों और सीआईएसएफ जवानों ने प्रवेश देने से रोक दिया। साध्वी चंचलनाथ के हाथ में डमरू था। एंट्री न मिलने से साध्वी बिना ताजमहल देखे वापस लौट गईं।

हरियाणा के करनाल की रहने वाली अघोरी साध्वी चंचलनाथ गुरुवार को ताजमहल देखने पहुंची थीं। साध्वी के हाथ में डमरू था, जिसे लेकर वे अंदर जाना चाहती थीं। सीआईएसएफ जवानों ने सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें डमरू लॉकर में रखने को कहा। उनके हाथ में एक बर्तन भी था, जिसके बारे में उनका कहना था कि वो इसमें खाना खाती हैं। दोनों चीजों को लॉकर में रखने को कहा गया, लेकिन साध्वी लौट गईं।

उसके बाद वो ताजमहल देखने नहीं आई। बता दें कि साध्वी चंचलनाथ सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड करती हैं। उनके कई वीडियो में वो उल्टा चलती हैं। लंबी जटाओं के जूड़े और साधना की स्टाइल से वो चर्चा में रहती हैं। ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेई ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे साध्वी पूर्वी गेट पहुंचीं थी, लेकिन उनके हाथ में डमरू था, जिस वजह से उन्हें एंट्री नहीं दी गई थी। उनसे डमरू को लॉकर में रखने को कहा गया था।

कई घटनाएं हो चुकी हैं

पिछले कुछ दिनों में ही ताजमहल में कई घटनाएं हो चुकी हैं। अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ताजमहल देखने के लिए भगवा कपड़ों में पहुंची थीं। उन्हें भी एंट्री देने से रोका गया था। बाद में पुलिस और सीआईएसएफ की निगरानी में ताजमहल देखने दिया गया था।
इसके बाद बाल विदुषी लक्ष्मी ने ताजमहल में शिव तांडव स्रोत का पाठ किया था और द ताज स्टोरी फिल्म देखने की लोगों से अपील की थी। इसके बाद ताजमहल में आग लगने का फेक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts