शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं का आंदोलन वर्षों से जारी है। वकील लगातार इसे सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित करने के लिए जरूरी बताते हुए नो बेंच, नो वोट के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं। यह मांग कई दशकों से की जा रही है, जिसमें 22 जिलों के वकीलों का समर्थन शामिल है।



