नोयडा। इंटरनेशनल फ़िल्म ओर टेलीविजन क्लब के सौजन्य से 18 ग्लोबल फ़िल्म फेस्टिवल मारवाह स्टूडियो फ़िल्म सिटी नोएडा में 11 से 13 दिसंबर तक आयोजित किया गया। समारोह में मेरठ निवासी फ़िल्म एंड टी.वी कलाकार गिरीश थापर को सम्मानित किया गया।
ये पुरस्कार एक्टिंग एकेडमी फ़िल्म इंस्टीट्यूट के निदेशक संदीप मारवाह द्वारा गिरीश थापर को दिया गया । इस अवसर पर फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार रंजीत ,अरुण बक्शी, मुकेश त्यागी , फ़िल्म निर्देशक अशोक त्यागी जी प्रख्यात अभिनेत्री पूजा गौर आदि उपस्थित थे।