– 1.10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
औरैया। अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात सख्त कार्रवाई की। औरैया-फफूँद मार्ग पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए, जिन्हें सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में फफूँद कस्बे के पास की गई।


