Homeउत्तर प्रदेशMeerutकरनैल होटल के मालिक के निधन पर आबूलेन बाजार रहा बंद

करनैल होटल के मालिक के निधन पर आबूलेन बाजार रहा बंद

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष और करनैल होटल के मालिक सरदार नरेन्द्र सिंह के निधन पर शुक्रवार को आबूलेन बाजार में दुकानें बंद रही। बाजार से निकली शव यात्रा में काफी तादाद में लोग शामिल हुए।

सरदार नरेन्द्र सिंह की बुधवार देर रात सोते समय निधन हो गया था। वह नित्य की तरह रात में सोये थे लेकिन सुबह सोकर नहीं उठे थे। नरेन्द्र सिंह बीस सालों से आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष थे और अपने खुशनुमा व्यवहार के कारण लोगों में लोकप्रिय भी थे। इसके अलावा वह छावनी व्यापार संघ के अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल रहे थे। पंजाबी समाज के महानगर अध्यक्ष होने के नाते इनका सामाजिक दायरा काफी विस्तृत था।

 

शुक्रवार को उनकी अंतिम यात्रा सोतीगंज स्थित उनके आवास से शुरु हुई जो थापरनगर स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में माथा टेकने के बाद सदर, आबूलेन और बेगमपुल होते हुए सूरजकुंड पहुंची जहां उनके बेटे रणजीत सिंह ने मुखाग्नि दी। इससे पहले जहां जहां से शवयात्रा निकली व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

इस मौके पर शहर के राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों से जुड़े तमाम लोग मौजूद थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts