Homeउत्तर प्रदेशMeerutअभिराज कौशिक ने नार्थ इंडिया कराटे में जीते गोल्ड मेडल

अभिराज कौशिक ने नार्थ इंडिया कराटे में जीते गोल्ड मेडल

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में आयोजित नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2025 में दीवान पब्लिक स्कूल के छात्र अभिराज कौशिक ने दो गोल्ड मैडल हासिल किये हैं।

प्रभात नगर निवासी विकास कौशिक और अमिता कौशिक के बेटे कक्षा छह के छात्र अभिराज कौशिक का बचपन से कराटे का शौक रहा है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने बचपन से पदक जीतने का सिलसिला चालू कर  रखा है। अभिराज    ने कते और कुमीते में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। अभिराज को वर्ल्ड लेवल के रेफरी मोहम्मद तारिक से ट्रेनिंग मिल रही है। तारिक वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के रेफरी हैं।  बेटे की सफलता पर पिता विकास ने कहा कि अभिराज बचपन से प्रतिभाशाली है और कराटे के प्रति उसकी दीवानगी लगातार बढ़ रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts