HomeCRIME NEWSMeerut: आस्था की सर कटी लाश का होगा डीएनए टेस्ट

Meerut: आस्था की सर कटी लाश का होगा डीएनए टेस्ट

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित गांव बहादरपुर में 5 जून को मिली युवती की सर कटी लाश का पुलिस डीएनए टेस्ट कराने जा रही है। मृतका की पहचान दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी की रहने वाली छात्रा आस्था उर्फ तनिष्का के रूप में हुई थी। गांव बहादरपुर के जंगल में मिली इस लाश से इलाके में हड़कंप मच गया था। पोस्टमार्टम के दौरान शव से डीएनए सैंपल के लिए फेफड़े का नमूना संरक्षित कर दिया गया था।

अब पुलिस ने मृतक छात्रा की सही पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए जांच का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर डॉक्टरों ने आस्था की मां राकेश देवी और पिता रमेश के डीएनए सैंपल लेकर गाजियाबाद स्थित निवाड़ी लैब में भेज दिए हैं।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आस्था के दोस्त और परिवार वालों ने उसकी पहचान की थी। इसके बाद उसका शव परिवार को सौंप दिया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts