spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

संजय सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

-

  • जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन।

शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। आम आदमी पार्टी मेरठ जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया ।

    जिला अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के आवास पर ईडी द्वारा 12 घंटे तक छापेमारी कि गई, 8 दिनों तक उन्हे रिमांड पर लेकर पूछताछ भी कि गयी लेकिन जांच एजेंसी को कुछ हासिल नहीं हुआद्ध। इन सबके बावजूद सांसद संजय सिंह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि फर्जी शराब घोटाले के मुख्य अभियुक्तों ने 14 बार ईडी को बयान दिए, लेकिन उन बयानों में कभी संजय सिंह का नाम नही लिया।  सांसद संजय सिंह कोई अंजान व्यक्ति नहीं है, क्या अभियुक्त को इतनी बार बयान देते हुए सांसद संजय सिंह का नाम याद नही आया ? अचानक से ईडी द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त से सांसद संजय सिंह के खिलाफ बयान दिलवाया गया। महीने भर के अंदर अभियुक्त को जमानत मिल गई और ईडी ने उसकी जमानत का कोई विरोध नहीं किया जमानत के कुछ दिन बाद ही उसको सरकारी गवाह बना दिया गया।

  अंकुश चौधरी ने कहा कि   संजय सिंह ने मणिपुर हिंसा में महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने जैसे जघन्य अपराध के खिलाफ सदन में आवाज उठाई तो उन्हे राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया और आज तक वो निलंबित है सांसद संजय सिंह लगातार दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, अल्पसंख्यको व समाज के कमजोर वर्गो की आवाज लगातार उठाते रहे है और सरकार से सवाल पूछते रहे है संजय सिंह ने समय समय पर किसानों के हितों की रक्षा के लिए , युवाओं के रोजगार के लिए , पुरानी पेंशन की बहाली के लिए महिलाओं की सुरक्षा के लिए देश में बढ़ती मंहगाई के खिलाफ सड़क से लेकर संसद तक आवाज उठाते रहे हैं।

    महानगर अध्यक्ष अंकित गिरी ने कहा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ये पूरा मामला फर्जी बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित है आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता इस अवैध गिरफ़्तारी के विरोध में पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलनरत है।

 ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति से मांग की गई कि उक्त मामले में उचित कार्यवाही कर हस्तक्षेप करने की कृपा करें. जिससे संविधान की रक्षा करने वाले सांसद संजय सिंह सहित लाखों करोड़ लोगों को न्याय मिल सके।

 जिला महासचिव जीएस राजवंशी, जिला मीडिया प्रभारी हर्ष वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला सचिव हेम कुमार, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, एससी -एसटी जिलाध्यक्ष भूप सिंह, माईनॉरिटी विंग जिलाध्यक्ष ईस्माइल त्यागी,  यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष फुरकान त्यागी,, तरीकत, फलक चौहान, यासीन मलिक, चौधरी यशवीर सिंह, रमाकांत, विनय आनंद, सुशील वर्मा, माईनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरमिंदर सिंह,शिवकुमार, चांद खान, कुलविंदर कंडारी, रियाजुद्दीन, बंटी कुमार, राहुल खटीक, देव अग्रवाल, शमशाद, विक्रांत, उमर हबीब,जिला उपाध्यक्ष करन अग्रवाल,तौफीक खान, उरर जिलाध्यक्ष मौहम्मद शुऐब,अमित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts