Homeउत्तर प्रदेशMeerutआम आदमी पार्टी ने मेरठ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी ने मेरठ कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए एक ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा और किसानों की समस्यायों के समाधान की मांग की।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उत्तर प्रदेश सरकार खाद के लिए किसानों को तरसा रहीं है। जबकि, सच तो यह है कि, सरकार खाद उपलब्ध कराने में ही नाकाम साबित हो रही है। योगी सरकार की लापरवाही के चलते प्रदेश के किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। यह सरकार किसानों को खेती के लिए सामान उपलब्ध न कराना सीधे अन्न उपजाने वालों के लिए धोखा है। जिसके चलते किसान अन्नदादर-दर भटकने को मजबूर है।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कार्यकतार्ओं ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि, किसानों को तत्काल मात्रा में उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण में भारी भ्रष्टाचार और कालीबाजारी पर रोक लगाई जाए। संबंधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts