HomeCRIME NEWSशादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

-

  •  हरिद्वार और नैनीताल के होटल ले गया, शादी से किया इनकार।

मुरादनगर। एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। आरोपी युवक उसे हरिद्वार ले गया। वहां शादी का वादा करके उसका यौन शोषण किया। इसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।

19 जून को आरोपी युवक पीड़िता को नैनीताल ले गया। वहां भी उसने दुष्कर्म किया। अगले दिन 20 जून को उसे घर के बाहर छोड़ दिया। आरोपी ने कहा कि वह दलित जाति की है। इसलिए उसके परिवार वाले शादी के लिए मना कर देंगे।

पीड़िता ने सोमवार रात को मुरादनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसीपी ने कहा कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts