spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSBareilly Crime News: बुर्का पहनाकर होटल में ले जाकर करता था दुष्कर्म,...

Bareilly Crime News: बुर्का पहनाकर होटल में ले जाकर करता था दुष्कर्म, गैंगरेप जैसे गंभीर आरोपों में घिरे भाजपा नेता

यूपी के बरेली में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि अनीस ने उसे अपनी बातों में फंसाकर पहले तो उसके पति से तलाक करवा दिया। बाद में निकाह करने से इनकार किया। आरोप है कि वह महिला को बुर्का पहनाकर होटल ले जाया करता था और वहां उसके साथ दुष्कर्म भी किया करता था।

-

– पार्टी की महिला पदाधिकारी ने शादी के चक्कर में पति से लिया तलाक


बरेली– भाजपा नेता अनीस अंसारी की मुसीबतें कम नहीं हो रही है। महिला ने अनीस अंसारी और उसके साथियों पर होटल में दुष्कर्म, हमला समेत अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर न्याय की मांग की है। महिला ने कहा कि अनीस उसकी हत्या करा सकता है। महिला ने एसएसपी बरेली को भी शिकायती पत्र दिया है।

बारादरी क्षेत्र में रहने वाली महिला का आरोप है कि अल्पसंख्यक मोर्चा का महानगर अध्यक्ष रहते हुए अनीस अंसारी ने उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं और उसके बच्चों का खर्च उठाया। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अनीस की बातों में आ गई। इसके बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पति से तलाक दिला दिया। पति से तलाक होने के बाद अनीस निकाह करने से मुकर गया। अनीस उसे बुर्का पहनाकर लखनऊ ले जाता था और वहां होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता था।

22 सितंबर को वह अनीस अंसारी के घर पर गईं तो उसके बेटे शहनवाज ने मोबाइल छीनकर सबूत डिलीट कर दिए। घंटों बातचीत के बाद अनीस निकाह को तैयार हो गया। वादा किया कि ईद के बाद निकाह कर लेगा। इसके बाद छोड़ने के बहाने हरूनगला के पास एक होटल में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। 23 सितंबर को अनीस कुछ देर के लिए चला गया। कुछ देर बाद कुछ लोगों के साथ वापस आया, जिन्होंने उसे धमकाया। इसके बाद अनीस के साथ आए आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts