spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 28, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSडकैत विनोद गड़रिया पर एक लाख का इनाम घोषित

डकैत विनोद गड़रिया पर एक लाख का इनाम घोषित

-

– एडीजी मेरठ जोन ने साथी संदीप पर भी घोषित किया 50 हजार का इनाम


मुजफ्फरनगर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात विनोद गड़रिया पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एडीजी मेरठ जोन ने विनोद गड़रिया पर एक लाख रुपये और उसके साथी संदीप पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पिछले दिनों विनोद गड़रिया के गैंग ने एक ही पैटर्न पर कई डकैतियों को अंजाम दिया था। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि ये सभी वारदातें विनोद और उसके गैंग ने की थीं। इसके बाद पुलिस ने गैंग के 12 सदस्यों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गत फरवरी में क्राइम ब्रांच और बुढ़ाना पुलिस के साथ इस गैंग की मुठभेड़ हुई थी, जिसमें गैंग का एक सदस्य अजयपाल उर्फ अजयवीर मारा गया था। इस दौरान कई अन्य साथियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन विनोद अपने कुछ साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

विनोद गड़रिया और उसके साथी संदीप को पकड़ने के लिए यूपी एसटीएफ, कई थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच लगातार छापेमारी कर रही है। संदीप सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूर गांव का निवासी है। दोनों की तलाश में पुलिस ने अब इनाम की राशि बढ़ाकर विनोद पर एक लाख और संदीप पर 50 हजार रुपये कर दी है।

एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि विनोद गड़रिया पर एडीजी स्तर से एक लाख रुपये और उसके साथी संदीप पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। दोनों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की उम्मीद है।

विनोद गड़रिया गैंग के अपराध की कहानी

विनोद गड़रिया और उसके गैंग की वारदातों ने मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना रखा है। शामली जनपद के कैराना थाना क्षेत्र के खुरगान गांव का निवासी विनोद गड़रिया लंबे समय से अपराध की दुनिया में सक्रिय है। उसने अपने गैंग के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर और आसपास के जिलों में कई डकैतियों को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार, विनोद गड़रिया ने सबसे पहले 2013 में शामली में डकैती की थी, जिसमें विरोध करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से उसका गैंग लगातार अपराधों में लिप्त रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts