Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशमथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, पांच की...

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, पांच की मौत की सूचना

-

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का छज्जा गिरा, पांच की मौत की सूचना


शारदा न्यूज, संवाददाता।


मथुरा। एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज बारिश के कारण बांके बिहारी मंदिर के पास मकान का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे में 8 से 10 श्रद्धालु दब गए। 5 की मौत की जानकारी सामने आई है। चीख-पुकार सुन आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला वहीं घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

बताया जा रहा है कि विष्णु बाग वालों के मकान का छज्जा जर्जर था। इस जर्जर छज्जे पर बंदरों में झगड़ा हो रहा था। तभी अचानक से छज्जा गिर गया, जिससे नीचे से गुजर रहे श्रद्धालु दब गए। घटना वृंदावन के बांके बिहारी और स्नेह बिहारी मंदिर के पास की है। मौके पर पुलिस रेस्क्यू कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts