- रामनवमी पर रामलला का भव्य सूर्यतिलक,
- ललाट पर सूर्य की प्रखर किरणें जगमगाईं।
आयोध्या। आयोध्या में रामलला का सूर्यतिलक। ललाट पर सूर्य की प्रखर किरणें जगमगाईं। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्यतिलक हो गया है। इस दिव्य घटना को देखने के लिए हजारों भक्तों का हूजूम उमड़ा है।

रामनवमी के अवसर पर अयोध्या में शुक्रवार को श्रद्धा का जनसैलाब उमड़ा। राम मंदिर में भगवान राम को स्नान कराया गया और आकर्षक परिधान धारण कराए गए। इस मौके पर ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु सरयू नदी के घाटों पर स्नान के लिए पहुंचे। सरयू स्नान और दान को इस दिन विशेष पुण्यदायी माना जाता है। यही कारण है कि दूर-दराज के इलाकों से श्रद्धालु यहां पर पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल हुए।



