– शहर विधानसभा क्षेत्र में सरदार पटेल इंटर कॉलेज इंटर कॉलेज के छात्रों ने किया प्रतिभाग।
शारदा रिपोर्टर मेरठ। शनिवार को सरदार पटेल जी की 150वीं जयंती पर सरदार पटेल म्युनिसिपल इंटर कॉलेज, शारदा रोड विधानसभा से पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डॉ राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपई और क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया उपस्थित रहे। पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पदयात्रा से पहले मुख्य अतिथियों द्वारा सभा को संबोधित किया गया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि, भारतीय इतिहास में कई ऐसे महान व्यक्तित्व के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने देश के लिए अभूतपूर्व योगदान दिया। इन महान व्यक्तित्व में सरदार वल्लभभाई पटेल का नाम शामिल है, जो कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता, कुशल प्रशासक और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक थे।
वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक किसान परिवार में हुआ था। वह महात्मा गांधी के सहयोगी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेता थे। देश की आजादी के बाद सरदार पटेल भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री बनें। उनके योगदान और भूमिका को हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज कर लिया गया। वह आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत है।



