Homeउत्तर प्रदेशMeerutहाईवे पर चलती हुई कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने...

हाईवे पर चलती हुई कार बनी आग का गोला, कार सवारों ने कूदकर बचाई जान

-


शारदा न्यूज़, दौराला। दिल्ली देहरादून हाईवे पर दौराला कट के सामने दिल्ली की ओर से हरिद्वार जा रही चलती हुई आई 10 कार में अचानक आग लग गई। कार के अंदर गाजियाबाद इंद्रा पुरम कालोनी के रहने वाले रोहित, मनीलाल, धैर्य यादव सवार थे। कार में आग लगते देख कार सवारों ने कार से कूदकर जान बचाई।

सूचना पर टोल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर टैंकर से आग बुझाई। परंतु, तब तक कार जलकर राख हो गई। कार चालक रोहित का कहना है कि वह गाजियाबाद से हरिद्वार अपने रिश्तेदारी में दोस्तों के साथ जा रहा था। उनकी कार सीएनजी की थी। कार में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके कारण कार में आग लग गई।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts