Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: गंगाजल आपूर्ति ठप, नलकूपों से जलापूर्ति

मेरठ: गंगाजल आपूर्ति ठप, नलकूपों से जलापूर्ति

-

शारदा न्यूज़, मेरठ। गुरुवार को महानगर में गंगाजल आपूर्ति ठप हो गई। मलियाना फ्लाई ओवर किशनपुरा मार्केट के समीप गंगाजल की मुख्य पाइप लाइन लीकेज के कारण नलकूपों से जलापूर्ति की गई। लेकिन पानी का प्रेशर कम होने से घंटाघर पुराने शहर, साकेत, सिविल लाइंस, मानसरोवर कालोनी, शास्त्रीनगर समेत गंगाजल आपूर्ति वाले क्षेत्रों के लोगों को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी। लोगों को अपने सबमर्सिबल पंप चलाने पड़े।

 

उधर जलकल अनुभाग की टीम ने गुरुवार सुबह से गंगाजल आपूर्ति की पाइप लाइन लीकेज की समस्या से निदान दिलाने के लिए मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। लीकेज वाले हिस्से की खोदाई मशीन से की गई। इसके बाद पाइप के लीकेज वाले हिस्से को शाम के वक्त निकाला गया। यह पाइप का जोड़ है। जोड़ हटने से लीकेज बनी। अवर अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि पूरा दिन खोदाई व पानी में मौजूद पानी को निकालने में बीत गया।

 

शुक्रवार को पाइप को जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष प्रकार का केमिकल का उपयोग किया जाएगा। 25 नवंबर की शाम तक गंगाजल आपूर्ति संभव हो सकेगी। तब तक के लिए भोला की झाल स्थित 100 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंद किया गया है।

 

नगर निगम स्थित टाउन हाल परिसर, सर्किट हाउस, शर्मा स्मारक, नौचंदी, शास्त्रीनगर सेक्टर-12 व विकासपुरी के भूमिगज जलाशय के नलकूप चलाकर इन क्षेत्रों के करीब 45 हजार मकानों में जलापूर्ति की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts