Homeउत्तर प्रदेशMeerutराष्ट्रीय शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता 24 से

राष्ट्रीय शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता 24 से

-


शारदा न्यूज, संवाददाता |

जानीखुर्द। 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल गुर्जर की जयंती पर शूटिंग वालीबॉल राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 23 नवंबर से शुरू होगी। प्रतियोगिताओं का आयोजन धनसिंह कोतवाल इंटर कॉलेज पांचली खुर्द में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कई राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। इस दौरान रागिनी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। यह जानकारी मंगलवार को आयोजन समिति के सदस्य भोपाल सिंह गुर्जर के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में समिति सदस्यों ने दी।

प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के सदस्य भोपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता 24 से शुरू होकर 27 नवम्बर तक आयोजित होंगी। 27 नवम्बर को विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। शूटिंग वालीबॉल प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक सांस्कृतिक रागिनी प्रतियोगिता आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर भी भाग लेंगे।

शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक दोबारा से वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 27 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के भाजपा नेता और मंत्री शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में भोपाल सिंह गुर्जर, पप्पू प्रमुख, प्रदीप पार्षद, राजेंद्र लिसाडी, सुभाष प्रमुख, धर्मेंद्र प्रधान, अभिषेक चौधरी, पवन मित्तल, अमित पठानपुरा, संदीप चपराणा आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts