HomeCRIME NEWSघर की छत पर चल रहा था अवैध पशु कटान, गो-अधिनियम में...

घर की छत पर चल रहा था अवैध पशु कटान, गो-अधिनियम में एक गिरफ्तार

-


शारदा न्यूज, मेरठ। शहर में अवैध रूप से पशुओं का कटान जारी है। जबकि पुलिस-प्रशासन जिले को कटान मुक्त होने के दावें करता है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद एक घर की छत पर चल रहे मिनी कमेले का भांडाफोड़ किया है। इस दौरान बीस किलो मीट बरामद किया गया जबकि एक आरोपी के खिलाफ गो-अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामला हापुड़ रोड स्थित लोइयानगर थाना क्षेत्र की न्यू इस्लाम नगर कॉलोनी का है। बताया जा रहा है यहां रहने वाला दिलशाद उर्फ दिल्लू शाम के समय अपने घर की छत पर अवैध रूप से पशुवध कर उसका मांस बेच रहा था। मुखबिर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छापेमारी कर बीस किलो मांस बरामद किया। इसके साथ ही दिल्लू को मौके से मीट काटने के औजारों के साथ दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गो-अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts