Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में मना दीपावली उत्सव

मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल में मना दीपावली उत्सव

-


शारदा न्यूज़, मेरठ। मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल शिव शक्ति नगर स्थित में दीपावली उत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। विद्यालय दुल्हन की तरह सजाया गया। इसी श्रंखला में विद्यालय के शिक्षक वर्ग द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या वीनू अग्रवाल एवं प्रबंधक राहुल केसरवानी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना की प्रस्तुति संगीत विषय के शिक्षक ऋषभ द्वारा दी गई। तत्पश्चात प्रबंधक महोदय राहुल केसरवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक कटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।

शिक्षक वर्ग में नृत्य के लिए चार ग्रुप बनाए गए थे जिनकी कोरियोग्राफी शिक्षिका इल्मा जिलानी, नेहा रस्तौगी, शिवांगी गुप्ता व शिक्षक गोपाल द्वारा की गई। शिक्षक वर्ग द्वारा दी गई नृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लग रहा था कि जैसे आसमान से तारे जमीं पर उतर आए हैं। प्रबंधक राहुल केसरवानी ने एकल गीत जिंदगी की यही रीत है प्रस्तुत कर दर्शकों को काफी हंसाया और कार्यक्रम में चार चांँद लगा दिए। महिला वर्ग भी कुछ कम नहीं है। अध्यापिकाओं के द्वारा सामूहिक गुजराती डांडिया की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहा। संगीतकार रवि एंड ग्रुप ने कार्यक्रम में और जनसमूह में समा बांँध दिया। राधा – कृष्ण का जोड़ा आकर्षण का केंद्र रहा।

गीत संगीत के इस कार्यक्रम से माहौल में खुशी की लहर दौड़ गई। दर्शकगण खुशी से झूमने लगे। समस्त अतिथियों, शिक्षकवर्ग व कर्मचारी वर्ग के लिए खान-पान की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बबीता शर्मा एवं हेमंत सिरोही द्वारा किया गया। प्रधानाचार्या  वीनू अग्रवाल द्वारा आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएंँ दी गईं। निर्देशिका करुणा गुप्ता एवं निर्देशक गंगा प्रसाद गुप्ता भी फूले नहीं समा रहे थे। समस्त कार्यक्रम विभागाध्यक्षा सारिका सिंघल एवं  शिल्पी बिरकिट के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा गुप्ता, अलका शर्मा, बबीता शर्मा, कोमल जैन, हर्ष प्रभा, अंजलि माहेश्वरी, राखी बनर्जी, सविता गोयल, वितिन , वरुण एवं समस्त कर्मचारी वर्ग का सराहनीय व प्रशंसनीय योगदान रहा। अंत में दीपावली की शुभकामनाओं के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts