HomeEducation Newsसनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर का विजय अभियान जारी

सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर का विजय अभियान जारी

-

  • 14वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में झांसी की टीम को 1-0 से पराजित कर किया सेमीफाइनल में प्रवेश।

शारदा न्यूज, मेरठ। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही 15वीं राज्य स्तरीय जम्मनलाल शर्मा मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता में सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर मेरठ की टीम ने उम्दा खेल दिखाते हुए झांसी की टीम को 1-0 से पराजित किया।

हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने बताया हाफ समय तक दोनों टीमें बराबर पर खेल रही थी। हाफ समय के बाद मेरठ के फारवर्ड खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल अपनाया और मैच की समाप्ति के पांच मिनट पहले अनुराग चौहान ने निर्णायक गोल कर 1-0 से जीत दिलाई जबकि पराजित टीम कोई गोल न कर सकी। प्रतियोगिता का सेमी फाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गर्ग व हॉकी प्रशिक्षक जोगिंदर सिंह ने इस जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts