Homeउत्तर प्रदेशMeerutमवाना चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ

मवाना चीनी मिल के नवीन पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ

-

  • मिल मेें तौल कांटे पर पहले बैल-बुग्गी लकर पहुंचेे किसान का किया सम्मान।

शारदा न्यूज़, मवाना। मवाना शुगर मिल के वर्ष 2023-24 के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को विधिवत पूजन के बाद उपायुक्त गन्ना राजेश मिश्रा, एमडी आरके गंगवार एवं मिल महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने संयक्त रूप से केन चेन पर गन्ना डाल कर किया। अतिथियों ने मिल कांटेे पर बैल-बुुग्गी से पहले तौल कराने वाले किसान का तिलक कर व शाल ओेढ़ाकर सम्मान किया।

नवीन पेराई सत्र के उदघाटन की तैयारी में सुबह से ही मिल अधिकारी लगे हुए थे। पेराई सत्र का विधिवत पूजन पंडित प्रेम कुमार द्वारा कराया गया। पूजन पश्चात मुख्य अतिथि उपायुक्त गन्ना राजेश मिश्र ने फीता काटने के उपरांत ग्रुप के एमडी आरके गंगवार एवं महाप्रबंधक गन्ना एवं प्रसासनिक अधिकारी प्रमोद बालियान व अन्य अतिथियों के साथ तौल गन्ना केन चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इससे पूर्व बुग्गी के तौल कांटे पर पहली बैल बुग्गी लेकर आए ढिकोेली केे किसान नईम पुुत्र इकबाल को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। पहली बुग्गी में 29 कुंतल 87 किलो गन्ना निकला।

इस मौके पर यूनिट हेड संजय चौधरी, गन्ना समिति के ज्येेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सौवीर सिंह, चीनी मिल के गन्ना अधिकारी अभिषेक आदि लोग मौजूद रहे।

पहले दिन लगभग 16 हजार कुंतल गन्ना मिल में पहुंचा है। गन्ना पेराई का लक्ष्य डेढ़ लाख कुंतल से रखा है। महाप्रबंधक प्रमोद बालियान ने बताया कि पेराई सत्र के शुभारंभ पर पर्याप्त गन्ना आया है औैर गन्ने कीक्वालिटी भी अच्छी है। अभी फिलहाल एक प्लांट चालू किया है, लेकिन जल्द ही दूसरा प्लांट भी आरंभ कर दिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts