spot_imgspot_imgspot_img
Friday, November 14, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: मौसा बना रहा निकाह का दबाव, अश्लील वीडियो वायरल करने और...

मेरठ: मौसा बना रहा निकाह का दबाव, अश्लील वीडियो वायरल करने और तेजाब डालने की दी धमकी, जाँच में जुटी पुलिस

-

  • मौसा बना रहा निकाह का दबाव,
  • निकाह न करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने और पति के साथ-साथ चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी मौसा अपनी सगी भांजी से निकाह निकाह की पेशकश कर डाली, निकाह न करने पर आरोपी मौसा ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ कर दी और उसके अश्लील वीडियो फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ पति को जान से मारने और विवाहिता भांजी के चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। जिसके कारण विवाहित डर गई और पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी मौसा के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्यवाही की मांग की।

घटना लिसाड़ी गेट क्षेत्र की है तारापुरी की रहने वाली एक विवाहिता ने थाने पहुंचकर अपने सगे मौसा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका सगा मौसा तारापुरी निवासी नदीम निवासी विवाहिता सगी भांजी से जबरन निकाह करने का दबाव बना रहा है। जब विवाहिता ने निकाह से इनकार किया तो आरोपी मौसा ने उसके चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी के साथ पति की हत्या करने की बात कही।

विवाहिता का आरोप है कि आरोपी मौसा की धमकी के चलते वह घर में कैद होने को मजबूर हो गई है पीड़िता ने गुरुवार देर रात्रि तहरीर देकर आरोपी मौसी पर सख्त कार्यवाही की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।

चौकी इंचार्ज पिल्लोखडी पंकज शर्मा ने कहा कि एक महिला ने अपने सगे मौसा पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts