HomeCRIME NEWSदुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

-

पुलिस ने पैर पर गोली मारकर पकड़ा, 8 साल की मासूम से की थी दरिंदगी


श्रावस्ती। गिलौला थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी शाहिद अली शुक्रवार रात पुलिस और एसओजी टीम की मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक, चेकिंग के दौरान रोकने पर आरोपी ने टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर सीएचसी गिलौला में भर्ती कराया गया।

23 नवंबर को गिलौला क्षेत्र के एक गांव में बालिका से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद से आरोपी फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही थीं।

शुक्रवार रात गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सिसवारा-गिलौला बाइपास तिराहे पर मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार, आरोपी भागने लगा और टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया।

गिरफ्तार आरोपी शाहिद अली, हबीब अली का बेटा और सिसवा, थाना भिनगा का निवासी है। उसके पास से अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और चोरी की टीवीएस फीनिक्स मोटरसाइकिल मिली है। पुलिस के मुताबिक, बाइक भिनगा कोतवाली में दर्ज चोरी के मुकदमे से जुड़ी है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts