HomeAccident Newsबाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

-

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा, शादी में वीडियोग्राफी कर घर लौट रहे थे दो दोस्त


हमीरपुर। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों शादी में वीडियोग्राफी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, जालौन जिले के बड़ा खरका गांव निवासी रूपेश (23), पुत्र विनोद और कपिल, पुत्र महेंद्र, शादी में वीडियोग्राफी करने के लिए राठ क्षेत्र के जरिया थाना इलाके के तुरना गांव आए थे। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

राठ कोतवाली क्षेत्र में उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कपिल की मौके पर मौत हो गई, जबकि रूपेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस दोनों को उरई ले गई।

राठ कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि फिलहाल उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts