HomeTrendingचालक को आई झपकी, रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी

चालक को आई झपकी, रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी

-

दिल्ली से रामनगर जा रही बस के सभी यात्री सुरक्षित, बस सवार सभी यात्री सुरक्षित


मुरादाबाद। गुलाबबाड़ी इलाके में मंगलवार सुबह दिल्ली से रामनगर जा रही रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसा 24 नवंबर को सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। बस गुलाबबाड़ी पहुंची, तभी चालक का बस से नियंत्रण छूट गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गई।

बस चालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार ड्राइविंग के कारण उन्हें नींद की झपकी आ गई थी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को डिवाइडर से नीचे उतारा। यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने चालक को हिदायत दी और मामले की जांच शुरू की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts