HomeAccident Newsट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

ट्रक-डीसीएम की टक्कर में चालक की मौत

-

करमेर ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, अनार लेकर ग्वालियर जा रही थी डीसीएम


जालौन। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे ट्रक और डीसीएम की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा उरई कोतवाली क्षेत्र के करमेर ओवरब्रिज पर हुआ। डीसीएम अनार लादकर अमेठी से ग्वालियर जा रही थी। इसी दौरान डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर के कारण डीसीएम का अगला हिस्सा ट्रक में फंस गया और चालक केबिन में बुरी तरह दब गया।

मृतक की पहचान शकील अहमद पुत्र जमील अहमद निवासी अमेठी के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर चोटें लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का जायजा लिया। डीसीएम के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts