Homeउत्तर प्रदेशMeerutबालिका वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में रुचिका ने जीता गोल्ड,...

बालिका वर्ग की छह सौ मीटर दौड़ में रुचिका ने जीता गोल्ड, मोनिका ने झटका सिल्वर मेडल

-

शारदा न्यूज़, संवाददाता |


मवाना। लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय 67 वीं प्रदेशीय एथलेटिक्स बालक एवं बालिका क्रीडा प्रतियोगिता 2023 में पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ माध्यमिक शिक्षा स्वतन्त्र प्रभार मंत्री गुलाब देवी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में मेरठ मंडल का नेतृत्व संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा ओंकार शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में एएस इंटर कॉलेज मवाना मेरठ कर रहा है। मंडलीय आयोजक डॉ. मेघराज सिंह ने बताया कि मेरठ मंडल से 100 मीटर की दौड़ में दीपक कुमार ने दुसरा स्थान प्राप्त किया जबकि 800 मीटर सीनियर वर्ग में मेरठ मंडल से जानू ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर बालक वर्ग में मेरठ मंडल से दीपांशु ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर में मोनिका ने सब जुनियर में दूसरा स्थान जबकि रूचिका ने 600 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रूचिका ने छह सौ मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल विजेता बनी जबकि मोनिका ने सिल्वर मेडल हासिल किया है।‌

कोच मैनेजर कपिल कुमार सिरोही, आरती, सोनिया, धर्मेन्द्र कुमार, संजय सिंह , सतेन्द्र बहादुर सिंह, नितेश कुमारी आदि उपस्थित रहे। संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंकार शुक्ल , जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार, एएस इंटर कॉलेज मवाना के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने समस्त खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts