HomeTrendingबीएचयू अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड

बीएचयू अस्पताल में महिला ने किया सुसाइड

-

आॅक्सीजन प्लांट के पास लटका मिला शव, नवजात का इलाज कराने आई थी


वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार सुबह एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला ने बाल रोग विभाग के पास आॅक्सीजन प्लांट के बगल में आत्महत्या कर ली।

वह सोनभद्र से अपने नवजात बेटे का इलाज कराने आई थी। 28 अक्टूबर को उसने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही नवजात एनआईसीयू में भर्ती था। परिजनों के मुताबिक, महिला बच्चे को घर ले जाना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते डिस्चार्ज करने से मना कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सोनभद्र के अनपरा क्षेत्र के धनवाहा गांव की रहने वाली निक्की (27) को लोढ़ी अस्पताल से इऌव रेफर किया गया था। 28 अक्टूबर को अस्पताल पहुंचने के बाद उसने बेटे को जन्म दिया। जन्म के समय बच्चे की हालत गंभीर थी। डॉक्टरों ने उसे ठकउव के बेड नंबर 5 पर भर्ती किया था।

महिला की सास मनसिया ने बताया कि 4 नवंबर की रात निक्की बच्चे को घर ले जाने की जिद कर रही थी। डॉक्टरों ने नवजात की नाजुक हालत देखते हुए उसे डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में थी। बुधवार रात करीब 10 बजे सभी ने साथ खाना खाया था। इसके बाद निक्की अचानक वार्ड से लापता हो गई। पति रामविलास और सास ने रातभर अस्पताल परिसर में उसकी तलाश की।

गुरुवार सुबह बाल रोग विभाग के पास सिक्योरिटी गार्ड ने आॅक्सीजन प्लांट के बगल में उसका शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना पर बीएचयू चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

लंका थाना पुलिस के मुताबिक, सास के बयान के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट होगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts