HomeAccident Newsतेज रफ्तार कार ने पिता, बेटे और नाती को कुचला, मौत

तेज रफ्तार कार ने पिता, बेटे और नाती को कुचला, मौत

-

मथुरा में खेत में पूर्वजों के थान बनवा रहा था परिवार, कार चालक गंभीर घायल


मथुरा। गुरुवार को तेज रफ्तार कार ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में जवाहर सिंह, उनके बेटे हरवीर और नाती की मौत हो गई। तीनों अपने खेत में पूर्वजों के थान बनवा रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से आई कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे से अधिक थी। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। यह हादसा जिलामुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर राया थाना क्षेत्र के गजू गांव में बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, गजू गांव निवासी जवाहर सिंह अपने बेटे हरवीर और नाती के साथ बरेली-मथुरा हाईवे किनारे स्थित खेत में पूर्वजों के थान बनवा रहे थे। इसी दौरान बरेली की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक भी घायल हो गया।

गांव के जितेंद्र सिंह ने बताया कि कार की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा थी। कार तीनों को कुचलने के बाद खेत में करीब 300 मीटर आगे जाकर रुकी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। तीन लोगों की मौत से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने हादसे के संबंध में जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts