HomeCRIME NEWSदो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

दो बाइकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

-

पति-पत्नी समेत चार लोग सड़क पर गिरे, महिला गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर


महराजगंज। घुघली और शिकारपुर के बीच बरवा खुर्द गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल से गोरखपुर रेफर किया गया है। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे।

महेशपुर बेलवा निवासी रामरतन ग्राम 35 वर्ष अपनी पत्नी यशोदा 32 वर्ष के साथ कुशीनगर से घुघली लौट रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर कुशीनगर के अकबरपुर पडरौना निवासी दुर्गेश 30 वर्ष और घुघली थाना क्षेत्र के रानीपुर मझौरा निवासी राहुल यादव 22 वर्ष शिकारपुर की ओर जा रहे थे।

भुवनी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सड़क किनारे किया। इसके बाद घुघली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया। इमरजेंसी में तैनात डॉ. श्वेतांशु शाही ने जांच के बाद रामरतन और राहुल यादव को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल यशोदा को प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर किया गया।

घुघली निरीक्षक अविनाश ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts